पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजयपुर। शादी का कार्ड नहीं देने से नाराज एक युवक ने अपने परिचित दोस्त से बुधवार देर रात को सीकर रोड पर एक मैरिज गार्डन के बाहर धक्कामुक्की कर दी। इसके बाद एयरगन दिखाकर बोलेरो से भाग निकला। वाकये की सूचना मिलने पर पुलिस ने शहर में हथियारबंद नाकाबंदी करवाई। तब झोटवाड़ा पुलिस ने अंबाबाड़ी कट के समीप नाकाबंदी में बोलेरो को पकड़कर आरोपी विकास चौधरी से एयरगन बरामद कर ली। पुलिस ने विकास के अलावा तीन अन्य युवकों को शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया।
कार्यवाहक थानाप्रभारी उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि अमरसर, सीकर निवासी गिरफ्तार आरोपी आशीष शर्मा (23), थोई, सीकर निवासी विकास चौधरी (24), गुलाबबाड़ी, अमरसर निवासी गोविंद चौधरी (33) व जमनापुरी, मुरलीपुरा निवासी जयसिंह (21) है। इनमें विकास चौधरी एलएलबी का छात्र है। पकड़ी गई बोलेरो उसकी है।
पूछताछ में सामने आया कि विकास के दोस्त के भाई की बुधवार को शादी थी। दोस्त ने उसे शादी का कार्ड नहीं दिया था। इसका पता चलने पर विकास अपने साथियों के साथ बोलेरो लेकर मैरिज गार्डन के बाहर पहुंचा। उसने दोस्त को बाहर बुलाकर हाथापाई कर दी। फिर उसे एयरगन दिखाकर भाग निकला।
पीड़ित युवक ने कंट्रोल रूम को सूचना दी कि एक बोलेरो में सवार लड़के उसे एयरगन दिखाकर भागे है। बोलेरो के नंबरों के आधार पर नाकाबंदी करवाई गई। तब पुलिस ने बोलेरो को नाकाबंदी में पकड़ लिया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.