पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजयपुर। राजस्थान बीएसटीसी शिक्षक संघ की ओर से शुक्रवार को सैकड़ों प्रशिक्षित शिक्षकों ने रैली निकाली। वे थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती का परिणाम जारी करने और आरटेट के मामले में ठोस निर्णय लेने की मांग कर रहे थे। शिक्षकों की रैली एमआई रोड शहीद स्मारक से रवाना होकर विधानसभा पहुंची। यहां शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।(आरटेट मुद्दे पर सदन में हंगामा, कांग्रेसी विधायकों ने किया वॉकआउट)
संघ के अध्यक्ष उपेन यादव ने कहा कि थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती 11 अक्टूबर को आयोजित की गई थी। साढ़े तीन माह से अधिक का समय गुजर जाने के बाद भी अभी तक इसका परिणाम घोषित नहीं किया गया। इससे लाखों अभ्यर्थी असमंजस में है। वे दूसरी प्रतियोगी परीक्षाओं की भी तैयारी नहीं कर पा रहे हैं। इसी प्रकार सरकार ने आरटेट के मामले पर तीन मंत्रियों की समिति गठित की थी। लेकिन इसने भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की। इससे प्रशिक्षित शिक्षकों में गुस्सा है। वे अब अधिक इंतजार नहीं कर सकते।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.