पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजयपुर। जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक द्वितीय के पद पर लगे जीवन शंकर शर्मा का जयपुर में टिके रहने का सपना चूर होता लग रहा है। वे जून 2013 से इस पद पर लगे हैं, लेकिन अभी तक यह कार्यालय ही अस्तित्व में नहीं आया। आचार संहिता से पहले शर्मा का बारां जिले में डीईओ माध्यमिक के पद पर तबादला भी कर दिया गया था। इसके बाद भी शर्मा यहां से रिलीव नहीं हुए और बिना काम के वेतन उठा रहे हैं।
नई सरकार बनने के बाद उन्होंने जयपुर में टिके रहने के लिए यहां रिक्त चल रहे डीईओ माध्यमिक प्रथम के पद पर लगने के लिए काफी जुगाड़ किया। इस पद के लिए उनका नाम भी चला, लेकिन शिक्षा विभाग ने उनकी फाइल पर ब्रेक लगाते हुए डीईओ माध्यमिक प्रथम के पद पर प्रदीप शील को लगा दिया। इससे अब उनके जयपुर मे टिके रहने का सपना चूर होता लग रहा है। अब बोर्ड परीक्षाएं नजदीक है। ऐसे में उन्हें बारां में ज्वाइन करना होगा।
विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जयपुर में जिला शिक्षा अधिकारी (लीगल) के पद पर कार्यरत प्रदीप शील को जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक प्रथम का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। यह पद कमलेश शर्मा की पदोन्नति के बाद से रिक्त पड़ा था। शर्मा उपनिदेशक पद पर पदोन्नत हो गए थे। इसके बाद शर्मा की डीईओ माध्यमिक प्रथम के पद का भी अतिरिक्त काम देख रहे थे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.