पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिला अधिकारियों के कार्यों की होगी मासिक ग्रेडिंग

जिला अधिकारियों के कार्यों की होगी मासिक ग्रेडिंग

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जयपुर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग में अब जिला अधिकारियों की मासिक ग्रेडिंग होगी। ग्रेडिंग काम के आधार पर की जाएगी। इसके लिए आयुक्त नवीन महाजन ने तीन सदस्यीय टीम का गठन किया है। यह समिति जिला अधिकारियों के कार्यों का आंकलन करेगी। इसके आधार पर अंक दिए जाएंगे। इसी आधार कार्यों की समीक्षा की जाएगी।

महाजन ने बताया कि इस गठित टीम में अतिरिक्त निदेशक एससीएसपी को संयोजक एवं अतिरिक्त निदेशक अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, एनालिस्ट कम प्रोग्रामर (एसीपी), वित्तीय सलाहकार एवं अतिरिक्त निदेशक सामाजिक सुरक्षा को सदस्य बनाया गया है। यह उप समिति जिला अधिकारियों द्वारा निष्पादित किये गये कार्यों के आधार पर अर्जित अंक के बाद रैंकिंग प्रतिवेदन तैयार कर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री को प्रस्तुत करेगी। इसके आधार पर एसीआर भरी जाएगी।