पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजयपुर। शिक्षामंत्री कालीचरण सराफ ने कहा है कि प्रदेश में बालिका शिक्षा प्रोत्साहन के लिए संचालित सभी योजनाओं को और अधिक प्रभावी रूप से क्रियान्वित करना होगा। इससे बालक व बालिकाओं की शिक्षा में व्याप्त अंतर को समाप्त कर प्रदेश को शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाया जा सके। वे शुक्रवार को रविन्द्र मंच सभागार में सर्व शिक्षा अभियान की ओर से आयोजित राज्यस्तरीय मीना सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि बालिकाओं के नामांकन व ठहराव में वृद्घि करने, आत्मविश्वास में वृद्घि, नेतृत्व क्षमता का विकास, आत्मरक्षा, स्वावलंबन, मनोबल वृद्घि आदि के लिए इस प्रकार के सम्मेलनों का आयोजन निश्चित ही सार्थक सिद्घ हो रहे है। सराफ ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन जिला व उपखण्ड स्तर पर आयोजित किये जाए ताकि प्रदेश की प्रत्येक बालिका को इससे जोड़ा जा सके तथा प्रदेश की सभी बालिकाओं को शिक्षा से जोडकर उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देकर प्रदेश में महिला सशक्तीकरण को और अधिक बढ़ावा मिल सके।
इस अवसर पर बालिका शिक्षा के ब्रोशर का विमोचन भी किया गया तथा सम्मेलन में अतिरिक्त मुख्य सचिव (शिक्षा) श्याम एस. अग्रवाल, प्रमुख शासन सचिव, स्कूल शिक्षा खेमराज, आयुक्त, राजस्थान प्रारंभिक शिक्षा परिषद नरेशपाल गंगवार सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी, राज्य के सभी संभागों के मीना मंच के प्रतिनिधि, छात्र-छात्राएं एवं शिक्षकगण उपस्थित थे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.