पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजयपुर। निजी स्कूल अब प्रवेश फॉर्म को मनमानी कीमत पर नहीं बेच सकेंगे। निजी शिक्षण संस्थाएं फीस निर्धारण कमेटी ने इसकी कीमत पर अंकुश लगाने की कवायद प्रारंभ कर दी है। कमेटी ने फॉर्म की कीमत 200 रुपए तय कर निजी स्कूलों से आपत्तियां मांगी है। साथ ही फीस व खर्चों की जानकारी देने की अंतिम तिथि भी 15 दिन बढ़ाई गई है।
निजी स्कूलों में प्रवेश फॉर्म 100 रुपए से लेकर 2000 रुपए तक में बेचे जा रहे हैं। कमेटी के अध्यक्ष पूर्व न्यायाधीश शिवकुमार शर्मा ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया कि निजी स्कूलों की ओर से ली जा रही प्रवेश फॉर्म की मनमानी कीमत पर अभिभावकों की शिकायत प्राप्त हुई थी।
इसके बाद कमेटी ने अधिनियम की धारा 2 (ड) के अंतर्गत प्रवेश फॉर्म की कीमत 200 रुपए तय कर स्कूलों को नोटिस जारी किया है। इसमें कहा गया है कि अगर इस कीमत पर किसी स्कूल को आपत्ति हो तो वह 30 दिन के भीतर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है। आपत्तियां नहीं आने की स्थिति में कमेटी फॉर्म की कीमत तय करने के लिए स्वतंत्र होगी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.