पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजयपुर। जयपुरजिले के हर मतदान केंद्र पर शनिवार को राष्ट्रीय मतदान दिवस मनाया जाएगा। मतदाता सूचियों में नए मतदाताओं तथा महिलाओं के नाम जुड़वाने तथा मतदान करने के प्रति आमजन का रुझान बढ़ाने के लिए श्रेष्ठ कार्य करने वाले बूथ लेवल अफसर (बीएलओ) को पुरस्कृत किया जाएगा।
प्रदेश में चौथा राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी को उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए राज्य स्तर, जिला स्तर, विधानसभा क्षेत्र मुख्यालय एवं 34 हजार 500 मतदान केन्द्रों पर राष्ट्रीय मतदाता दिवस एक साथ मनाया जाएगा। इसके तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
मतदाता दिवस पर 18 वर्ष पूर्ण कर पहली बार पंजीकृत हुए मतदाताओं सहित अन्य नव मतदाताओं को मतदाता फोटो पहचान पत्र/ बैजेज प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।
22 लाख नए मतदाता :
अब तक करीब 22 लाख मतदाताओं द्वारा नाम जुड़वाने के लिए आवेदन किया जा चुका है। इसके लिए फॉर्म संख्या 6 का निस्तारण लगभग अंतिम चरण में हैं। मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 31 जनवरी को किया जाएगा। हमारा प्रयास है कि सही व्यक्ति का नाम कटे नहीं और गलत नाम जुड़े नहीं तथा किसी भी मतदाता का नाम मतदाता सूची में कही पर भी दोबारा नहीं आए। साथ ही मतदाता सूचियां यथा संभव त्रुटि रहित प्रकाशित की जाएं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.