पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नीट एंड क्लीन सिटी के लिए दौड़ेगा जयपुर

नीट एंड क्लीन सिटी के लिए दौड़ेगा जयपुर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जयपुर। जयपुराइट्स एक बार फिर देश-विदेश के धावकों के साथ दौड़ेंगे और उनका उत्साह बढ़ाने के लिए भाग मिल्खा भाग के फरहान अख्तर जयपुर में होंगे। अवसर होगा 2 फरवरी को जयपुर में होने वाली वर्ल्ड ट्रेड पार्क और संस्कृति युवा संस्था की ओर से अंबुजा जयपुर मैराथन पावर्ड बाय दैनिक भास्कर का। इस मौके पर 50 हजार धावकों को शामिल करने का उद्देश्य है, जिसके लिए रजिस्ट्रेशन किए जा रहे हैं।

शुक्रवार को हुई प्रेसवार्ता में अनूप बरतिया ने बताया, यह प्रयास जयपुर को नीट एंड क्लीन बनाने के लिए है। हम जयपुर को वर्ल्ड क्लास शहरों की केटेगरी में खड़ा करना चाहते हैं, जिसके लिए यह अवेयनेस प्रोग्राम चलाए जा रहे हैं। इस बार 50 हजार लोगों को शामिल करने का है, इसके लिए कई आकर्षण भी हैं और अवेयनेस लाई जा रही है।

वहीं पंडित सुरेश मिश्रा ने कहा, बॉलीवुड अभिनेता भी आयोजन में शामिल होंगे और संभवत: दौड़ेंगे भी। इसके लिए उन्होंने स्वयं इच्छा जाहिर की है। मिश्रा ने कहा, जयपुर को स्वच्छ बनाने के साथ ही लोगों को स्पोर्ट्स से जोडऩे की कोशिश है और इस बार इनामी राशि 15 लाख रुपए रखी गई है।