पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गणतंत्र दिवस पर शहर व गांवों में नहीं कटेगी बिजली

गणतंत्र दिवस पर शहर व गांवों में नहीं कटेगी बिजली

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जयपुर। गणतंत्र दिवस पर शहर व जिले के दूसरे कस्बों व गांवों में लोगों को बिजली कटौती का सामना नहीं करना पड़ेगा। बिजली कंपनी के आला अधिकारियों ने स्कूलों, संस्थानों व सरकारी दफ्तरों में होने वाले कार्यक्रमों को देखते हुए रविवार को कटौती बंद रखने का फैसला लिया है। बिजली गुल होने की शिकायतों को देखते हुए बिजली कंपनी ने सभी एईएन व जेईएन को सतर्क रखने के निर्देश दिए है। ऐसे में बिजली कंपनी को 10 लाख यूनिट बिजली का अतिरिक्त इंतजाम करना पड़ेगा।

गणतंत्र दिवस पर प्रदेश भर में समारोह आयोजित किए जाते है। ऐसे में स्कूलों व संस्थाओं की ओर से जयपुर डिस्कॉम के सीएमडी को एक दिन बिजली कटौती से राहत की मांग की गई थी।

मेंटीनेंस पार्टियों व लाइनमैनों को सख्त निर्देश:

बिजली कंपनी के आला अफसरों ने मेंटीनेंस पार्टियों के प्रभारियों को शहर में बिजली गुल होने की शिकायतों का शीघ्र निस्तारण करने को कहा है। इसके लिए रविवार दोपहर तक अतिरिक्त टीमें बनाने को कहा गया है। वहीं गांवों में बिजली सप्लाई की कमान संभालने वाले लाइनमैनों को भी बिजली सप्लाई पर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।