पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजयपुर। पोलो मैदान पर एक घोड़े मौत का मामला तूल पकडऩे लगा है। जानवरों के संरक्षण के लिए काम करने वाले मेनका गांधी के संगठन पीपल फॉर एनिमल अब इस मामले में आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएगा।
संगठन के संयोजक सूरज सोनी ने बताया कि पोलो मैदान में लगातार ऐसी घटनाएं बढ़ रही हैं। पूर्व में भी तीन घोड़ों की मौत हो चुकी है। शुक्रवार को हुई एक घोड़े की मौत के संबंध में जानकारी में सामने आया है कि न तो घोड़ों के खानपान की पौष्टिकता का ध्यान रखा जा रहा है। न ही उनके स्वास्थ्य की नियमित जांच की जा रही है। ऐसे मामलों को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
ऐसी स्थिति में अब संगठन की ओर से आयोजकों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम 1960 के तहत मामला दर्ज कराया जाएगा। संगठन ने यह भी मांग की है कि मौत के मामले में पोस्टमार्टम की रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए। घटना की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। पोलो में उपयोग किए जाने वाले घोड़ों के नियमित स्वास्थ्य जांच कैंप लगाए जाएं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.