पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजयपुर। सुराज संकल्प यात्रा में किए वायदे के अनुसार राज्य सरकार बेरोजगारों को 15 लाख नौकरियां देगी। इतनी नौकरियों की घोषणा का अर्थ यह नहीं है कि सभी सरकारी होंगी। बल्कि उनकी सरकार राज्य में निर्माण, आईटी, एग्रीकल्चर सहित अन्य क्षेत्रों में निवेश के अवसर पैदा करेंगी। ताकि बेरोजगारों को अधिक से अधिक नौकरी मिल सके। राजस्थान कॉलेज के छात्रसंघ कार्यालय के उद्घाटन के दौरान सार्वजनिक निर्माण मंत्री ने अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में यह बात कही।
उन्होंने कहा कि हर साल राजस्थान बोर्ड से 12 लाख विद्यार्थी परीक्षा देते हैं। लेकिन सरकार इन सबको नौकरी नहीं दे सकती। पांच साल में ज्यादा से ज्यादा एक लाख नौकरी दे देगी। आज निजी क्षेत्र में भी अच्छे मौके मिल रहे हैं। खान ने कहा कि युवाओं को माता-पिता व गुरुजनों के प्रति मन में आदर भाव रखते हुए, जाति व धर्म का भेदभाव मिटाते हुए आगे बढ़ा चाहिए। क्योंकि छात्रसंघ राजनीति की पहली सीढ़ी है।
खान ने यह भी कहा कि सुविधाएं नहीं मिले तो मन में हीनभावना नहीं लानी चाहिए। जितने भी महापुरुष हुए हैं। उन्होंने अभावों से निकलकर ही देश व समाज को नई दिशा दी है। जलदाय मंत्री सांवर लाल जाट ने कहा कि लीडरशिप की शुरुआत कॉलेज से ही होती है। समाज के प्रति युवाओं की जिम्मेदारी काफी महत्वपूर्ण है। कॉलेज प्रिंसिपल अल्पना कटेजा ने स्वागत भाषण दिया। छात्रसंघ अध्यक्ष सोना राम से शमा, उपाध्यक्ष अनिल मीणा, महासचिव रामजस चौधरी, संयुक्त सचिव नरेंद्र चौधरी ने अतिथियों का स्वागत किया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.