पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजयपुर। कोहरे से ट्रेनों के देरी से चलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। शनिवार को 22 ट्रेनें प्रभावित हुई। इसमें 19 देरी से चल रही थी, जबकि 3 ट्रेनों की रवानगी का समय बदला गया। इन ट्रेनों के देरी से चलने के कारण रेल यातायात अस्तव्यस्त हो गया। इससे 50 हजार से अधिक यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी।
रेलवे से प्राप्त जानकारी के अनुसार हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस 3 घंटे 15 मिनट, सियालदाह एक्सप्रेस 18 घंटे 20 मिनट, गुवाहाटी-लालगढ़ एक्सप्रेस 12 घंटे, वाराणसी-जोधपुर एक्सप्रेस 3 घंटे 20 मिनट, इलाहाबाद-जयपुर एक्सप्रेस 4 घंटे 45 मिनट, हरिद्वार-अहमदाबाद एक्सप्रेस 1 घंटा 25 मिनट सहित कुल 19 ट्रेनें देरी से चली। जबकि लालगढ़-गुवाहाटी एक्सप्रेस, श्रीगंगानगर-ऋषिकेश एक्सप्रेस और जयपुर-इलाहाबाद एक्सप्रेस की रवानगी के समय में परिवर्तन किया गया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.