पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिन में धूप से राहत तो सुबह में घने कोहरे से बढ़ा ठंड

दिन में धूप से राहत तो सुबह में घने कोहरे से बढ़ा ठंड

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जयपुर। प्रदेश में कड़ाके की सर्दी का दौर चल रहा है। जयपुर सहित सभी स्थानों पर कड़कड़ाती सर्दी से लोग परेशान हैं। जयपुर में भले ही तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया हो, लेकिन सर्दी के तेवर कम नहीं हो रहे। शाम शुरू होते ही कोहरा छाना शुरू हो जाता है। इससे वाहन चालकों की परेशानी भी बढ़ जाती है।

जयपुर के तापमान में 2 डिग्री का उछाल दर्ज किया गया। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस था, जो शनिवार को उछलकर 11.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। प्रदेश के लगभग सभी स्थानों पर सर्दी की यही स्थिति है। प्रदेश के अन्य स्थानों अजमेर का 9.2, कोटा का 12.8, चित्तौडग़ढ़ का 10.8, उदयपुर का 11.0, बाड़मेर का 9.5, जैसलमेर का 9.2, जोधपुर का 10.4, माउंट आबू का 1.0, बीकानेर का 6.2, चूरू का 5.2 और श्रीगंगानगर का न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।