पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजयपुर। हरमाड़ा थाना पुलिस ने बीती रात को नेशनल हाइवे नंबर 8 पर नाकाबंदी के दौरान हरियाणा से गुजरात जा रहे अवैध शराब से भरे ट्रक को पकड़कर चालक व उसके खलासी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने शराब चावल के कट्टों के नीचे छुपा रखी थी। जिसकी कीमत करीब 40 लाख रुपए थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस ने बताया कि बीती रात को मुखबीर के जरिए अवैध शराब की ट्रक गुजरात की तरफ जाने की सूचना मिली थी। सूचना पर दौलतपुरा चौकी पास नेशनल हाइवे पर नाकाबंदी कराई। नाकाबंदी के दौरान एक ट्रक को रोका गया और उसकी तलाशी ली गई तो उसमें चावल के कट्टों के नीचे अवैध शराब के 1179 कार्टन थे। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर चालक चित्तौडग़ढ़ निवासी बाबूलाल रावत व खलासी नानाराम को गिरफ्तार कर लिया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.