पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजयपुर। बजाजनगर थाना पुलिस ने एक होटल की मैनेजर की रिपोर्ट पर राजस्थान विश्वविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष के खिलाफ चंदा मांगने और होटल में तोडफ़ोड़ करने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि जेएलएन मार्ग स्थित रेडफॉक्स होटल के मैनेजर काशिक अजीज ने रिपोर्ट दी है कि शुक्रवार को छात्रसंघ कानाराम जाट अपने साथियों के साथ होटल आया और विश्वविद्यालय प्रांगण में खुद के कार्यक्रम के लिए चंदा मांगने लगा। जब जाट को होटल के मैनेजर ने चंदा देने से इंकार किया
इसके बाद उसने और उसके साथियों ने होटलकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की कर दी और होटल में तोडफ़ोड़ कर दी। होटल मैनेजर ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर बजाजनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.