पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चार प्रतियोगी परीक्षाओं की तिथियां टकराई, हजारों अभ्यर्थी परेशान

चार प्रतियोगी परीक्षाओं की तिथियां टकराई, हजारों अभ्यर्थी परेशान

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जयपुर। फरवरी में बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं की तिथियां टकराने से हजारों अभ्यर्थी परेशान हैं। राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से 21 से 25 फरवरी तक होने वाली सेकंड ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा की तिथियां अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तिथियों से टकरा रही है। ऐसे में अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा की तिथियों में परिवर्तन की मांग की है।

राजस्थान बेरोजगार संघ के अध्यक्ष दीपेंद्र शर्मा का कहना है कि एसएससी भर्ती परीक्षा 23 फरवरी को, भारतीय सेना में शिक्षक भर्ती परीक्षा 22 व 23 फरवरी को और स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद की भर्ती परीक्षा 23 फरवरी को है। बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने इस सभी प्रतियोगी परीक्षाओं का फॉर्म भरा है।

उन्होंने कहा कि ऐसे में बेरोजगारों का सपना टूट सकता है। वे सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग्य आजमाना चाहते हैं। इसको देखते हुए आयोग को सेकंड ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा की तिथियों में बदलाव करना चाहिए। ताकि हजारों अभ्यर्थियों को राहत मिल सके।