पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजयपुर। राजस्थान मे राजधानी जयपुर सहित पूरे राज्य मे 65वां गणतंत्र दिवस का पर्व आज परम्परागत एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। राजधानी जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम मे राज्य का मुख्य समारोह आयोजित किया गया।जहां राज्यपाल मारग्रेट अल्वा ने पहले ध्वजारोहण किया और फिर परेड की सलामी ली। इस मौके पर 18 पुलिस अधिकारियो को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल तथा अन्य लोग भी समारोह में मौजूद रहे ।
इसके पहले सीएम वसुंधरा राजे ने मुख्यमंत्री निवास और बड़ी चौपड पर आयोजित कार्यक्रम में तिरंगा फहराया। इस मौके पर उत्कृष्ट सेवाओं के लिए अधिकारी-कर्मचारियों को पदक एवं योग्यता प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री ने अमर जवान ज्योति पर देश के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। राज्य के अन्य जिलो मे मंत्रियो तथा अन्य लोगो के द्वारा झण्डारोहण कर गणतंत्र दिवस मनाया गया।
इस मौके पर सीएम वसुंधरा राजे ने एक बार फिर राजस्थान के विकास की बात दोहराई और कहा कि टीम राजस्थान से ही प्रदेश का विकास संभव होगा। जिसमें नेता(विधायक, सांसद, मुख्यमंत्री मंत्री)अधिकारी से लेकर आम आदमी की सहभागिता जरूरी है। उन्होंने प्रदेश में चुस्त प्रशासन रखना अपनी पहली प्राथमिकता बताई।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.