पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजयपुर। टेक्नॉलाजी ने लोगों की जिंदगी को बहुत आसान बना दिया है। पहले लोगों को बहुत सारे काम जैसे बिजली,पानी का बिल, बैंक में पैसा जमा करना, या फिर टिकट बुक करने के लिए लंबी लाइन में खड़े होकर होकर करना पड़ता था। जिसमें बहुत ज्यादा समय लगता था और परेशानी भी होती थी।
लेकिन ऑनलाइन सुविधा होने से अब इन परेशानियां से छुटकारा मिल गया है। इसी कड़ी में आज राजस्थान की राजधानी जयपुर में स्मार्ट फोन से राज्य पथ परिवहन निगम की बसों में सफर करने के लिए टिकट बुक करने की व्यवस्था का शुभारंभ किया गया।
निगम के अध्यक्ष सी.के.मैथ्यू ने निगम मुख्यालय मे आयोजित कार्यक्रम में सभी बस सेवाओं की टिकट बुकिंग स्मार्ट फोन से बुक करने की सुविधा की शुरूआत की। टिकट किस तरह से बुक कराएं इसकी भी लोगों को जानकारी दी गई।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.