पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

००

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने गणतंत्र दिवस की सुबह चाय की पहली चुस्की आम लोगों के साथ लेती नजर आई। बडी चौपड़ पर तिरंगा लहराने के बाद सीएम राजे लौट रहीं थी। तभी उन्होंने अचानक चौडा रास्ता स्थित चाय की एक दुकान पर अपना काफिला रोका और फिर दुकान की अंगीठी के पास आम आदमी की तरह बैठकर चाय पी। मुख्यमंत्री ने आम ग्राहकों को दिए जाने वाले कांच के गिलास में ही चाय ली। और कहा हमारे दिल में चाय वालों के प्रति बहुत आदर सम्मान है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले मोदी ने कहा था कि "इन दिनों चाय वालों की बड़ी चर्चा है, ख़ातिरदारी हो रही है, देश का हर चाय वाला सीना तान कर घूम रहा है" जिसको लेकर राजनेताओं में बयानों का दौर शुरु हो गया था।
मुख्यमंत्री राजे को अचानक इसतरह से अपने बीच आम आदमी के रूप में पाकर वहां मौजूद लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। जब आम आदमी की तरह सीएम ने चायवाले को ऑर्डर दिया तो वहां के लोग हतप्रभ रह गए।
सीएम राजे ने इस दौरान लोगों से बात की और लोगों से शहर की सुविधाओं के बारे में पूछा, लोगं की समस्याएं जानी। उन्होंने नगरीय विकास विभाग के प्रमुख शासन सचिव डी बी गुप्ता को रामनिवास बाग को गुलजार करने के भी निर्देश दिए।