पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

००

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। राजस्थान में लोकायुक्त की मांग बढ़ती जा रही है। राजस्थान हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश पानाचंद जैन के बाद अब राजस्थान में तृणमूल कांग्रेस ने भी मजबूत लोकपाल के गठन की मांग की है। तृणमूल कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री शकील अहमद ने कहा कि अगर सरकार उनकी मांग पर ध्यान नहीं देगी तो उनकी पार्टी इसके लिए आंदोलन करेगी।
उन्होंने बताया कि इसके लिए उनकी पार्टी ने पांच सदस्यीय एक समिति का गठन किया है। समिति अन्य राज्यों के लोकायुक्त एवं केन्द्र सरकार के लोकपाल का अध्ययन करेगी जिसके बाद राजस्थान मे एक सशक्त लोकायुक्त के गठन के लिये आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी।