पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जयपुर में शीतलहर, तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

जयपुर में शीतलहर, तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जयपुर। जयपुर में कड़ाके की सर्दी का दौर सोमवार को भी जारी रहा। इस दिन सुबह तेज धूप खिली, लेकिन शीतलहर के कारण सर्दी का असर कम नहीं हुआ। तापमान में भी 2 डिग्री से अधिक की बढ़ोतरी हुई, लेकिन लोगों को सर्दी से राहत नहीं मिली।

रविवार को जयपुर का तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस रहा था, जो सोमवार को बढ़कर 7.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। प्रदेश में भी सर्दी का सितम जारी रहा। अन्य स्थानों में अजमेर का न्यूनतम तापमान 9.5, कोटा का 10.6, चित्तौडगढ़़ का 8.0, उदयपुर का 7.6, बाड़मेर का 10.4, जैसलमेर का 10.0, जोधपुर का 11.4, माउंट आबू का 2.4, बीकानेर का 8.3, चूरू का 5.0 और श्रीगंगानगर का 5.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।