पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नौकरी बचाने की खातिर भाजपा कार्यालय पर धरने बैठे चयनित शिक्षक

नौकरी बचाने की खातिर भाजपा कार्यालय पर धरने बैठे चयनित शिक्षक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जयपुर। तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती के संशोधित परिणाम के बाद भर्ती से बाहर हुए चयनित अभ्यर्थियों ने सोमवार को भाजपा कार्यालय का घेराव किया। वे यहां धरने पर बैठ गए और समायोजन की मांग करने लगे। प्रभावित चयनित शिक्षक संघर्ष समिति के बैनर तले दिए गए धरने में बड़ी संख्या में चयनित शिक्षक मौजूद थे।

चयनित शिक्षकों का कहना था कि संशोधित परिणाम में वे शिक्षक भी बाहर हो गए, जिन्होंने नौकरी ज्वाइन कर ली थी। ऐसे में उनके घर परिवार पर क्या बीत रही होगी। सरकार को उन्हें बाहर करने की बजाय समायोजित करना चाहिए। शिक्षकों ने चेतावनी दी कि जब तक उनके मामले में सरकार को स्पष्ट निर्णय नहीं ले लेती, उनका धरना जारी रहेगा।

गौरतलब है कि पिछले दिनों जारी हुए तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती के संशोधित परिणाम के बाद राज्य में 2700 से अधिक शिक्षक बाहर हो गए थे। इन शिक्षकों ने नौकरी भी ज्वाइन कर ली थी।