पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजयपुर। जयपुर डिस्कॉम (बिजली कंपनी) के प्रबंधन ने बिजली करंट से टेक्निकल हेल्पर की मौत होने के मामले में एक जैसे दो मामलों में इंजीनियरों को सजा अलग अलग दी है। इससे प्रबंधन की कार्यशैली व निष्पक्षता पर सवाल उठने लगे है। कर्मचारी यूनियनों ने ऊर्जा मंत्री से दखल कर दोनों मामलों में एक जैसी कार्रवाई करवाने की मांग की है।
शहर के श्रीजी की मोरी डिवीजन में गुरुवार को मेंटेनेंस के दौरान एक टेक्निकल हेल्पर को करंट लग गया था। इसके बाद कर्मचारी की मौत हो गई। इस मामले में जेसीसी के अधीक्षण अभियंता नवीन अरोड़ा ने सहायक अभियंता एलएन कुमावत, कनिष्ठ अभियंता ओमप्रकाश जाटव व लाइनमैन को केवल एपीओ कर पल्ला झाड़ लिया।
जबकि बारा के सबडिवीजन-ए में पिछले दिनों मेंटेनेंस के दौरान करंट लगने व शट डाउन की गफलत से एक टेक्निकल हेल्पर की मौत हो गई थी। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जयपुर डिस्कॉम के सचिव (प्रशासन) बी. एल. गोयल ने कार्यरत सहायक अभियंता ओमप्रकाश मीणा, कनिष्ठ अभियंता संतोष कुमारी चौहान व तकनीकी हेल्पर रतन लाल को कार्य में गंभीर लापरवाही बरतने के कारण सस्पेंड कर दिया।
कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों का कहना है कि दोनों ही दुर्घटनाओं की प्रकृति व लापरवाही एक ही तरह की है। ऐसे में सजा भी एक ही जैसी ही मिलनी चाहिए।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.