पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \'राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों का शीघ्रता से निस्तारण करेंÓ

\'राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों का शीघ्रता से निस्तारण करेंÓ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जयपुर। कलेक्टर कृष्ण कुणाल ने सभी उपखंड अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे राजस्व न्यायालयों में लम्बित प्रकरणों का शीघ्रता से निस्तारण करें। उन्होंने कहा कि सभी उपखण्ड अधिकारी स्वयं और तहसीलदार जन अभाव अभियोग संबंधी मामलों का त्वरित से निस्तारण कर आमजन को राहत पहुंचाने में कोई कोर कसर नहीं रखें। उपखंड अधिकारी उपखण्ड मुख्यालय स्तर पर अनुकंपात्मक नियुक्ति संबंधी प्रकरणों का नियमानुसार शीघ्रता से निस्तारण करें। कार्यालयों में पूरे समय सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहें।

उन्होंने ईआर ओज को विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदाता सूचियों की प्रगति के संबंध में विस्तार जानकारी ली और मतदाता सूचियों के अंतिम प्रकाशन में पूरी सावधानी बरतने के निर्देश दिए।

उधर लोकसभा चुनाव-2014 को सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए कलेक्टर ने विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रभारी अधिकारियों को अपने-अपने प्रकोष्ठों से संबंधित कार्य तत्परता से शुरू करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर कृष्ण कुणाल ने कहा कि प्रभारियों को जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसे पूरी सावधानी और मुस्तैदी से पूरा करें। कलेक्टर ने लोकसभा चुनाव संपन्न कराने के लिए गठित विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रभारी अधिकारियों व सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारियों की बैठक में उन्होंने कहा कि वे अपने कार्यों के निष्पादन के लिए आवश्यकतानुसार कर्मचारियों की सूची कार्मिक प्रकोष्ठ को भिजवाएं।

लोकसभा चुनाव में विभिन्न प्रकोष्ठों व मतदान दलों में नियुक्त किए जाने वाले कार्मिकों की ड्यूटी लगाने के लिए विभिन्न विभागों से प्राप्त होने वाले कर्मचारियों की सूची की पूरी तरह जांच करने के बाद ही ड्यूटी लगाई जाए। लोकसभा चुनाव 2009 में जिन क्षेत्रों में मतदान कम हुआ है ऐसे क्षेत्रों में स्वीप कार्यक्रम के तहत अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए जागरूकता के लिए विभिन्न गतिविधियों के आयोजन की रूपरेखा तैयार कर उसे मूर्त रूप दिया जाए।