पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजयपुर। बीसलपुर योजना की रामनिवास बाग से अमानीशाह नाला पंप हाउस तक पानी ले जाने वाली 1400 एमएम ट्रांसफर पाइपलाइन के लीकेज मामले में सोमवार को जलदाय विभाग ने पाइपलाइन डालने वाली एलएंडटी कंपनी से जवाब तलब किया है। जलदाय विभाग के स्पेशल प्रोजेक्ट विंग के एडिशनल चीफ इंजीनियर ने एलएंडटी कंपनी के प्रबंधन से पाइपलाइन के जॉइंट की वेल्डिंग से लीकेज मामले पर टेक्निकल रिपोर्ट मांगी है।
गौरतलब है कि शहर में बीसलपुर योजना की अधिकांश पाइपलाइन एलएंडटी कंपनी ने डाली थी और अब मेंटेनेंस करने की जिम्मेदारी एसपीएमएल कंपनी के पास है। प्रोजेक्ट के एडिशनल चीफ इंजीनियर बन्नेसिंह का कहना है कि हमने पाइपलाइन की वेल्डिंग में से लीकेज होने के बारे में संबंधित कंपनी से भी जवाब मांगा है। जल्दी ही लीकेज के कारणों की जांच पूरी कर ली जाएगी।
यह है मामला :
बीसलपुर योजना की रामनिवास बाग से अमानीशाह नाला पंप हाउस तक पानी ले जाने वाली 1400 एमएम ट्रांसफर पाइपलाइन में 13 जनवरी को लीकेज हो गया था। इससे 14 घंटे तक पानी का ट्रांसफर नहीं हो सका और दो दिन तक शहर के चौथाई से ज्यादा हिस्से में तीन घंटे देरी व कम प्रेशर से पानी की सप्लाई हुई। प्रभावित इलाकों में मंगलवार को 400 लाख लीटर पानी कम सप्लाई हुआ।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.