पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजयपुर। नियमित नियुक्ति देने की मांग को लेकर राजस्थान एनआरएचएम नर्सेज एसोसिएशन के बैनर तले सोमवार को रैली निकाली। जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से सैकड़ों नर्सेज शामिल हुए। रैली दोपहर में नेहरु गार्डन से प्रारंभ होकर एसएमएस मेडिकल कॉलेज पहुंची।
इसके बाद में रैली आमसभा में परिवर्तित हो गई। एसोसिएशन के प्रदेश एवं रैली संरक्षक अभिनीत भारद्वाज ने बताया कि प्रदेश भर के एनआरएचएम संविदा नर्सेज समेत मेडिकल कॉलेज के संविदा नर्सेज, बेरोजगार स्वास्थ्य कार्यकर्ता आदि शामिल हुए।
ओमप्रकाश उपाध्याय को पद्य श्री सम्मान :
26 जनवरी को भीलवाड़ा निवासी प्रो.ओमप्रकाश उपाध्याय को चिकित्सा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने पर देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्य श्री मिला है। वर्तमान में गुरु रविदास आयुर्वेद विश्वविद्यालय होशियारपुर पंजाब में कुलपति है। राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान जयपुर में प्रोफेसर एवं डीन पद से रिटायर्ड हुए है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.