पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्लाट आवंटित होने के बाद भी शहर में चल रही हैं पशु डेयरियां

प्लाट आवंटित होने के बाद भी शहर में चल रही हैं पशु डेयरियां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जयपुर। शहर में चल रही पशु डेयरियों को शहर से दूसरी जगह शिफ्ट करने का मामला मंगलवार को विधानसभा में उठा। विधानसभा में विधायक निर्मल कुमावत ने प्रश्न लगाया था कि शहर में संचालित पशु डेयरी मालिकों को शहर के बाहर कोई भूमि आवंटित की गई है।

अगर भूमि आवंटित की गई है तो कहा-कहां और इन जगहों पर वर्तमान में क्या स्थिति है। आवंटित की गई भूमि पर डेयरी संचालित हो रही है, अगन नहीं हो रही है तो उनके खिलाफ क्या कोई कार्रवाई का प्रावधान है।

इस पर निगम के दिए उत्तर में सामने आया है कि शहर में करीब 900 डेयरी मालिकों को प्लाट आवंटित किया थे, लेकिन इनमें से कुछ ही डेयरी मौके पर संचालित हो रही है। बाकी डेयरी संचालकों ने भूमि को बेच दी या फिर खाली पड़ी हुई।