पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजयपुर। जलदाय विभाग ने गर्मियों में पानी की मांग बढऩे को देखते हुए प्लानिंग शुरु कर दी है। विभाग के आला अधिकारियों ने सभी एक्सईएन व एईएन को उनके इलाके में मांग के अनुसार योजना बना कर भेजने के निर्देश दिए है, ताकि गर्मियों में पानी की किल्लत के कारण लोगों का आक्रोश नहीं फूटे और कानून व्यवस्था की दिक्कत नहीं हो।
शहर में फिलहाल 3980 लाख लीटर पानी की सप्लाई हो रही है। जिसमें से 3050 पानी बीसलपुर योजना से लिया जा रहा है, वहीं शेष पानी ट्यूबवेल्स से दोहित किया जा रहा है। पूर्व से ही विभाग की पेयजल सप्लाई से जुड़े इलाकों में आबादी व कॉलोनियों के विस्तार होने के साथ ही पानी की मांग में इजाफा भी हुआ है।
इसको लेकर कई कॉलोनियों की विकास समितियों ने जलदाय विभाग के अधिकारियों को पेयजल सप्लाई का प्रेशर व नई योजनाएं बनाने के लिए ज्ञापन दिए है। इसको देखते हुए विभाग ने भी तैयारियां शुरु कर दी है। प्लानिंग के अनुसार नई योजना बनाकर आला अधिकारियों को स्वीकृति के लिए भिजवाया जाएगा, ताकि अप्रैल से पहले ज्यादातर काम कर लिए जाए।
जलदाय विभाग के एडिशनल चीफ इंजीनियर दिनेश शर्मा का कहना है कि गर्मियों को लोगों को पूरा पानी मिले तथा सप्लाई का प्रेशर सही रहे, इसके लिए तैयारियां शुरु कर दी है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.