पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

००

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। भानगढ़...एक ऐसा खौफनाक किला, जिसका नाम सुनकर ही रूह तक कांप जाती है। किस्‍से तो कई हैं इस किले के। पहली बार दैनिक भास्‍कर डॉट कॉम लेकर आया है एशिया के सबसे डरावने किले की अंधेरी रातों की तस्‍वीरें। भानगढ़ का किला राजस्‍थान के अलवर जिले में स्‍थित है। हम यह साफ कर दें कि हमारा मकसद इस खबर के जरिए से किसी भी प्रकार का अंधविश्‍वास फैलाना नहीं है।
पूरी दुनिया में दहशत का नाम बन चुका भानगढ़ आज भी लोगों के लिए उत्‍सुकता से भरा एक स्‍थान है। जितने मुंह, उतनी बातें। अधिकांश अफवाहों से भरी बातें। जब हम भानगढ़ के बारे में जानकारी जुटा रहे थे तो हमें भी कई ऐसी अफवाहों और किस्‍सों से रूबरू होना पड़ा।
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ने सूरज ढलने के बाद और उसके उगने से पहले किले के अंदर घुसने पर पाबंदी लगा रखी है। दिन में भी इसके अंदर खामोशी पसरी रहती है। कई सैलानियों का कहना है कि खंडहरों के बीच से गुजरते हुए उन्हें अजीब सी बेचैनी महसूस हुई।
रात के अंधेरे में देखें पहली बार भानगढ़ की तस्‍वीरें। ऐसी तस्‍वीरों और जानकारी के लिए आगे की स्‍लाइड पर क्‍िलक करें।