पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजयपुर। रोडवेज में 15 दिन पहले हुई कंडक्टर-ड्राइवर और आर्टीजन परीक्षा में करीब 1200 लोगों ने आपत्ति दर्ज कराई है। इस कारण परीक्षा परिणाम लेट हो सकता है। वहीं आपत्तियों की संख्या अधिक आने से परीक्षा सवालों के घेर में आ गई है। आपत्तियों में कई सवाल रिपीट होने, प्रश्न का उत्तर सही नहीं होने और एक सवाल का उत्तर दो-दो होना शामिल है।
अब रोडवेज प्रशासन ने आपत्तियों पर एक्सपर्ट और परीक्षा कराने वाली कंपनी से राय मांगी है। इस पर कंपनी ने रोडवेज दे दी है। इसके बाद रोडवेज प्रशासन अपने स्तर पर आपत्तियों की जांच करेगा। इसके बाद परीक्षा परिणाम जारी किया जाएगा। इसके बाद ड्राइवरों ट्रेड टेस्ट होगा।
इस प्रक्रिया में 3 से 4 महीने लग जाएंगे। ऐसे मई-जून में ड्राइवरों की नियुक्ति हो सकेगी, लेकिन रोडवेज प्रशासन इससे पहले 1500 कंडक्टर एवं आर्टिजन की भर्ती फरवरी तक करने का दावा कर रहा है। भर्ती परीक्षा कुल 3200 पदों के लिए हुई थी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.