पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एलपीजी गैस भराने के लिए लगी 400 मीटर की लाइन

एलपीजी गैस भराने के लिए लगी 400 मीटर की लाइन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जयपुर। वाहनों की संख्या के अनुपात में शहर में एलपीजी गैस पंप नहीं होने से लोगों को परेशानी हो रही है। लोगों को वाहनों में गैस भराने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। यहीं स्थिति मंगलवार को झालाना डूंगरी स्थित पैट्रोल पंप पर रही। यहां पर वाहन चालक और ऑटो रिक्शा को एलपीजी गैस भराने के लिए आधा घंटे का इंतजार करना पड़ा। पंप पर गैस भराने के लिए वाहनों की 400 मीटर लंबी कतार दिन भर लगी रही है। यह स्थिति पिछले तीन दिन से है।

संयुक्त ऑटो चालक यूनियन के अध्यक्ष अमर सिंह चौहान ने बताया कि शहर में एलपीजी के झालाना डूंगरी, ट्रांसपोर्ट नगर, झोटवाड़ा और मानसरोवर में पंप लगे हुए हैं। परिवहन मुख्यालय के पास स्थित एलपीजी पेट्रोल पंप कई महीनों से बंद है।

वहीं शहर में एलपीजी गैस के करीब 7 हजार ऑटो रिक्शा, 65420 कार चल रही है। इसके अनुपात में गैस नहीं होने और शहर में कुछ जगह पर ही पंप होने से लोगों को परेशानी हो रही है। ऑटो को गैस भराने के लिए 6 से 10 कि.मी. प्रतिदिन अतिरिक्त चलना पड़ रहा है, जबकि डीजल पंप 1 से 2 कि.मी. की दूरी पर उपलब्ध हैं।