पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजयपुर। प्रदेश की पांचों बिजली कंपनियों में टेक्निकल हेल्पर भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी मंगलवार से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते है। बिजली कंपनी ने सभी योग्य अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र वेबसाइट पर अपलोड कर दिए है। बिजली कंपनियों की ओर से 2 फरवरी को होने वाली परीक्षा के लिए किसी भी अभ्यर्थी को डाक से प्रवेश पत्र नहीं भेजे जाएंगे। इसकी सूचना एसएमएस व ई-मेल से भी अभ्यर्थियों को भेजी जा रही है।
बिजली कंपनियों में टेक्निकल हेल्पर, हाइडल ऑपरेटर, प्लांट अटेंडेंट सहित अन्य के 5,741 पदों के लिए करीब एक लाख 8 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। लिखित परीक्षा 2 फरवरी को सुबह 11 से एक बजे तक जयपुर, कोटा, अजमेर, उदयपुर, जोधपुर व बीकानेर में आयोजित की जाएगी।
परीक्षा के लिए 219 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन पर 1,08463 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। जयपुर केंद्र पर सर्वाधिक 45,448, कोटा में 10,746, अजमेर में 25,516, उदयपुर में 3,142, जोधपुर में 16,724 एवं बीकानेर में 6,887 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.