पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजयपुर। राजस्थान विद्यार्थी मित्र शिक्षक संघ की ओर से मंगलवार को राज्यभर में सभी जिलों में आक्रोश प्रदर्शन किया गया। जयपुर में जिला कलेक्ट्रेट पर हुए प्रदर्शन जिले के विद्यार्थी मित्र बड़ी संख्या में शामिल हुए। वे समायोजन की मांग कर रहे थे।
जयपुर में आक्रोश प्रदर्शन को संबोधित करते हुए अशोक सिहाग ने कहा कि सरकार राज्य के 23 हजार विद्यार्थी मित्रों को हितों पर कुठाराघात करने पर तुली है। आज तक उनकी मांग पर किसी भी सरकार ने कुछ नहीं किया। अब विद्यार्थी मित्र शांति से बैठने वाले नहीं हैं। राज्य में नई सरकार बनी है। उन्हें नई सरकार से काफी उम्मीद है।
वे सरकार से समायोजन करने, मानदेय बढ़ाने, पद सुरक्षित करने और शीत व ग्रीष्मकालीन अवकाश के भुगतान की मांग कर रहे हैं। अब गेंद सरकार के पाले में है। अगर जल्दी ही कुछ नहीं किया तो आंदोलन को तेज किया जाएगा। इस दौरान विद्यार्थी मित्रों ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार नारेबाजी की।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.