पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जैन समाज को अल्पसंख्यक दर्जे के गजट नोटिफिकेशन जारी

जैन समाज को अल्पसंख्यक दर्जे के गजट नोटिफिकेशन जारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जयपुर। भारत सरकार द्वारा जैन समाज को अल्पसंख्यक का दर्जा देने के बाद गजट नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया। जैन समाज में अल्पसंख्यक दर्जे का नोटिफिकेशन होने पर केंद्र सरकार का आभार जताया है। इसके साथ ही मिठाइयां बांटकर खुशी जाहिर की। मुस्लिमों, ईसाइयों, सिख, बौद्ध, पारसी के साथ अब जैन समुदाय को अल्प संख्यक समुदाय के रूप में अधिसूचित किया गया है।

इस मामले में ऑल राजस्थान मायनोरिटी संगठन के अध्यक्ष पंकज जैन, अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन परिषद के प्रदेश मंत्री विनोद जैन कोटखावदा, प्रदेशाध्यक्ष राजेंद्र ठोलिया, समग्र दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष राजेंद्र गोधा, जस्टिस एन.के.जैन, महेंद्र कुमार पाटनी, राजस्थान जैन सभा के अध्यक्ष सुभाषचंद्र जैन, राजस्थान युवा महासभा के अध्यक्ष प्रदीप जैन, महामंत्री राकेश गोधा, जैन राजनैतिक चेतना मंच के प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष निर्मल गोधा, महाप्रज्ञ सेवा प्रकल्प के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश मेहता, जैन सोश्यल ग्रुप इंटरनेशनल फैडरेशन के अध्यक्ष राकेश जैन, जेएसजी नार्दन रीजन चेयरमेन प्रमोद दरड़ा, दिगंबर जैन महासमिति के राजस्थान अंचल अध्यक्ष सुरेंद्र पांड्या, महासभा के रमेश तिजारिया, भारतवर्षीय दिगंबर जैन तीर्थ क्षेत्र कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष अध्यक्ष अशोक जैन, मालवीय नगर जैन समाज के उपाध्यक्ष महेंद्र कुमार जैन, अखिल भारतीय दिगंबर जैन युवा एकता संघ राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक जैन ,प्रदेशाध्यक्ष प्रमोद बाकलीवाल जैन युवा मंडल अध्यक्ष विनेश सौगानी सहित जैन समाज के अन्य संगठनों ने आभार जताया है।