पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सर्द हवाओं से ठिठुरते बीजेपी कार्यालय के बाहर रातभर डटे रहे शिक्षक

सर्द हवाओं से ठिठुरते बीजेपी कार्यालय के बाहर रातभर डटे रहे शिक्षक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जयपुर। तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती के संशोधित परिणाम के बाद भर्ती से बाहर हुए चयनित अभ्यर्थियों का लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भाजपा कार्यालय पर धरना व अनशन जारी रहा। सर्द हवाओं से ठिठुरते शिक्षक रातभर बीजेपी कार्यालय के बाहर बैठे रहे। वे फिर से नौकरी में समायोजन की मांग कर रहे हैं। प्रभावित तृतीय श्रेणी शिक्षक संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल को शिक्षामंत्री ने सुबह वार्ता के लिए बुलाया, लेकिन वार्ता नहीं हो सकी।

समिति के अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद ने कहा कि सरकार उनकी समस्या के प्रति उदासीन है। वह इस मामले में कोई कदम उठाना नहीं चाह रही। सरकार ने पहले तो उन्हें नौकरी दे दी, अब बाहर का रास्ता दिखा दिया। ऐसा अन्याय वे सहन नहीं करेंगे। वे नौकरी लेकर रहेंगे। इसमें उनकी कोई गलती नहीं है। ऐसे में सरकार को उन्हें बाहर करने की बजाय समायोजित करना चाहिए। शिक्षकों ने चेतावनी दी कि जब तक उनके मामले में सरकार को स्पष्ट निर्णय नहीं ले लेती, उनका धरना जारी रहेगा।