पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजयपुर। जैन धर्म के दसवें तीर्थंकर भगवान शीतलनाथ का जन्म एवं तप कल्याणक मंगलवार को श्रद्धाभाव से मनाया गया। इस उपलक्ष्य में शहर के दिगंबर जैन मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। मंत्रोच्चार के साथ जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने भगवान शीतलनाथ के अभिषेक, शांतिधारा एवं अष्टद्रव्य से विशेष पूजा-अर्चना की गई।
पूजा के मध्य जन्म कल्याणक के अघ्र्य चढ़ाए गए। मंदिरों में भगवान शीतलनाथ की महाआरती की गई। इस अवसर पर श्री जी के अभिषेक कर श्रावक-श्राविकाओं ने अघ्र्य चढ़ाए। आगरा रोड़ स्थित पाश्वनाथ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र चूलगिरी मोती सिंह भोमियों का रास्ता के दिगंबर जैन मंदिर चौबीस महाराज में भी विशेष धार्मिक आयोजन हुए।
भगवान आदिनाथ का मोक्ष कल्याणक कल :
जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ (ऋषभदेव) का मोक्ष कल्याणक दिवस बुधवार को भक्तिभाव से मनाया जाएगा। अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन परिषद के प्रदेश मंत्री विनोद जैन कोटखावदा ने बताया कि सुबह दिगंबर जैन मंदिरों में मंत्रोच्चार के साथ जयकारों के बीच सामूहिक निर्वाण लाडू चढ़ाया जाएगा। इससे पहले भगवान आदिनाथ के अभिषेक, शांतिधारा एवं अष्टद्रव्य से विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। मंदिरों में भगवान आदिनाथ की महाआरती की जाएगी।
जैन के अनुसार जयपुर में मुख्य आयोजन सांगानेर के संघी जी का दिगंबर जैन मंदिर, मनिहारों का रास्ता स्थित बड़ा दीवानजी का जैन मंदिर, आचार्यों का रास्ता के दिगंबर जैन मंदिर सिरमोरियान, दुर्गापुरा स्थित श्री चंद्र प्रभू दिगंबर जैन मंदिर, अग्रवाल फार्म के दिगंबर जैन मंदिर मीरा मार्ग महारानी फार्म के दिगंबर जैन मंदिर सहित शहरभर के मंदिरों में विभिन्न आयोजन होंगे। जैन धर्म 11वें तीर्थंकर श्रेयांस नाथ का ज्ञान कल्याण गुरुवार को मनाया जाएगा।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.