पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

००

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जयपुर। नौकरी का झांसा देकर छात्रा के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में फंसे आईएएस मोहंती की पत्नी मीता मोहंती अब पूरी तरह से उनके बचाव में उतर आई हैं। मीता मोहंती ने कहा कि उनके पति पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। उन्हें साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। उन्होंने पीड़ित छात्रा की कॉल डीटेल की जांच कराने की भी मांग की है।

पुलिस पूछताछ में मोहंती के सामने नहीं आने पर सफाई देते हुए मीता मोहंती ने कहा कि अभी उनकी तबीयत ठीक नहीं है। स्वस्थ होने पर वो पुलिस जांच में पूरा सहयोग करेंगे। गौरतलब है कि छात्रा द्वारा थाने में मामला दर्ज कराने के बाद से ही पुलिस मोहंती की तलाश में जुटी है।

दूसरी ओर इस मामले में आज सेशंस कोर्ट में पीड़िता के बयान दर्ज किए गए। पीड़िता ने मोहंती के परिजनों से अपनी जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की है। पीड़िता ने बताया कि मोहंती के परिजनों से संभावित खतरे के मद्देनजर उसने हॉस्टल भी छोड़ दिया है।