पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

११

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। राजस्थान मे संशोधित परिणाम से प्रभावित 2743 शिक्षको के बारे मे समिति की रिपोर्ट के आधार पर निर्णय लिया जाएगा। यह बात आज विधानसभा में ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री गुलाब चंद कटारिया ने शून्यकाल के दौरान सदन में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा। गौरतलब है कि शिक्षा संबंधी मामलों की समीक्षा के लिए तीन मंत्रियों की एक समिति पहले ही गठित की गई है। कटारिया ने बताया कि प्रभावित दो हजार 743 शिक्षकों को नौकरी से हटाने के बारे में उच्च न्यायालय ने स्थगन दिया है लेकिन आगे के निर्णय होने तक सभी कार्यरत रहेंगे।
वहीं कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी ने कहा कि हाल ही में हुई बेमौसम बारिश और शीतलहर से प्रदेश में फसलों के हुए नुकसान का आगामी 15 दिन मे सर्वे कराकर प्रभावित किसानों को मुआवजा देने की कार्रवाई शुरु की जाएगी। कृषिमंत्री प्रभुलाल सैनी ने भाजपा विधायक भवानी सिंह राजावत द्वारा विधानसभा में आज शून्यकाल के दौरान पूछे गए सवाल के जवाब में ये बात कही।
जल संसाधन मंत्री प्रश्नकाल मे विधायको की ओर से पूछे गए पूरक प्रश्नो का उत्तर देते हुए कहा कि कम वर्षा और लगातार जल दोहन के कारण मरुभूमि मे भूजल स्तर नीचे जा रहा है जिसे बढ़ाने की दिशा मे राज्य सरकार द्वरा जरूरी काम किए जा रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि पेयजल के स्थाई समाधान के लिये चौमूं कस्बे को बीसलपुर योजना से जोड़ने का सरकार का कोई प्लान नहीं है। उन्होंने इसकी वजह बताते हुएकहा कि बीसलपुर से पहले ही जयपुर समेत कई गांवों में पानी की सप्लाई की जा रही है।
पीडब्ल्यू मंत्री यूनुस खान ने विधानसभा में कहा है कि प्रदेश मे खस्ता हाल सड़कों को अगले माह तक दुरस्त कर लिया जाएगा। उन्होंने पूर्व मे निर्मित सड़कों में घटिया सामग्री इस्तेमाल किये जाने की शिकायतों की जांच कराकर जिम्मेदारों से सड़क निर्माण कराने की बात कही।