जयपुर। राज्यसभा के लिए राजस्थान से खाली हुई तीन सीटों के लिए आज भाजपा की ओर से रामनारायण डूडी, नारायण पंचारिया और विजय गोयल ने नामांकन दाखिल कर दिया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र राठौड़ सहित भाजपा के कई सांसद और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
राजस्थान मे भाजपा विधायको की संख्या 200 में से 163 होने के कारण संख्या बल के हिसाब से भाजपा के तीनों प्रत्याशियो का निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है। जिसके चलते कांग्रेस ने राजस्थान से राज्यसभा के लिए किसी भी प्रत्याशी को चुनावी मैदान में न उतारने का फैसला लिया है।
अगर ऐसा हुआ तो भाजपा को कांग्रेस की ओर से वॉक ओवर मिल जाएगा और बीजेपी के तीनों प्रत्याशी राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुन लिए जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच 29 जनवरी को होगी। नाम वापसी का अंतिम दिन 31 जनवरी है।
PHOTO: आलोक खंडेलवाल