पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजयपुर। तबादलों पर सरकार के मंत्री जहां लोगों को रोक की बात कह रहे हैं। वहीं परिवहन विभाग में कार्य व्यवस्था के नाम पर तबादलों में अंदरूनी खेल चल रहा है। तबादलों पर रोक के बावजूद भी विभाग ने कार्य व्यवस्था के नाम पर कई अधिकारियों औ कर्मचारियों के तबादले कर दिए है। इसमें कुछ अधिकारियों को तो महत्त्वपूर्ण पद पर लगाया गया है।
विभाग के उच्च अधिकारी कार्य व्यवस्था के तहत लगे अधिकारियों और कर्मचारियों को मूल पदस्थापन पर उपस्थित होने के निर्देश जारी कर चुके हैं। विशेष बात यह है कि कार्य व्यवस्था के तहत किए गए तबादलों की सीएम ऑफिस से भी मंजूरी नहीं ली गई है। ऐसे में सवाल खड़ा हो गया है कि विभाग अपने स्तर पर तबादले क्यों कर रहा है ?
विभाग 30 दिसंबर, 12 को पूर्व आदेशों के द्वारा कार्य व्यवस्था के तहत लगे परिवहन निरीक्षक एवं उप निरीक्षक और 23 जनवरी,14 को कार्य व्यवस्था के तहत लगे मंत्रालयिक कर्मचारियों के आदेश निरस्त कर चुका है। इसके बाद विभाग ने 27 जनवरी,14 को एक आदेश जारी कर चार निरीक्षकों को फिर से कार्य व्यवस्था के तहत लगा दिया है।
इन्हें लगाया कार्य व्यवस्था के तहत
विभाग के वरिष्ठ अपर परिवहन आयुक्त (प्रशासन) ने एक आदेश जारी कर निरीक्षक कल्याण सहाय बंजारा को आरटीओ कोटा से मुख्यालय, ललित कुमार चतुर्वेदी उप निरीक्षक प्रवर्तन शाखा, जयपुर से डीटीओ कार्यालय शाहजहांपुर, सतीश जैन उप निरीक्षक डीटीओ कार्यालय करौली से मुख्यालय, मुकुंद राठौड़ उप निरीक्षक डीटीओ कार्यालय ब्यावर से मुख्यालय पर कार्य व्यवस्था के तहत लगाया है।
नए ऑफिस जहां पर खुले हैं वहां पर निरीक्षकों कार्य व्यवस्था के तहत लगाया गया है। जब उनसे जाना की शाहजहांपुर तो पुराना ऑफिस है और जो निरीक्षक लगाए गए है, उन्हें मुख्यालय लगाया गया है। इस पर वे चुप्पी साध गए। मुकेश शर्मा, शासन सचिव एवं आयुक्त
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.