पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजयपुर। हजयात्रा जाने के लिए 1 फरवरी से आवेदन फॉर्म भरने की शुरुआत होगी। यह सिलसिला 15 मार्च तक चलेगा। स्टेट हज कमेटी ने इस बार हज फॉर्म के लिए करबला स्थित हज हाउस में कंट्रोल रूप बनाने का निर्णय किया है।
स्टेट हज कमेटी के अध्यक्ष सलीम कागजी ने बताया कि आवेदनकर्ता को तुरंत कवर नंबर जारी किए जाएंगे। फॉर्म की डाटा एंट्री के लिए कंप्यूटर ऑपरेटर लगाए जाएंगे। हज हाउस में फॉर्म भरने की व्यवस्था रोजाना रहेगी।
कमेटी के सदस्य हाजी शाहिद मोहम्मद ने बताया कि आवेदन पत्र के दो अलग अलग सेट बनाकर देने होंगे। पासपोर्ट 31 मार्च 2015 तक वैद्य और 15 मार्च 2014 से पहले बना हुआ होना चाहिए। हर आवेदक को 300 रुपए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की किसी भी शाखा में सेंट्रल हज कमेटी के अकाउंट में जमा कराने की रसीद संलग्न करनी होगी। चार वर्ष से लगातार फॉर्म भर रहे आवेदक अपने कवर नंबर में नया नाम शामिल नहीं करें। ऐसी स्थिति में उसे रिजर्व श्रेणी का लाभ नहीं मिलेगा।
आवेदक को फॉर्म में अपने दो मोबाइल नंबरों का भी उल्लेख करना होगा। गलत जानकारी या जानकरी छुपाने की स्थिति में अगर आवेदन फॉर्म रिजक्ट होता है तो इसकी सारी जिम्मेदारी आवेदक की होगी। फॉर्म सभी जिलो के जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारियों को भेजे जाएंगे। वहां से आवेदन प्राप्त किए जा सकते हैं।
हर जिले में स्थायी शिविर लगाने की मांग :
जयपुर जिला हज समन्वयक समिति के पूर्व संयोजक जावेद कागजी और पूर्व हज कोर्डिनेटर हाजी शकील अहमद का कहना है कि हज कमेटी को हर जिले में स्थायी हज शिविर लगाने चाहिए। ताकि उसे फॉर्म से संबंधित सभी जानकारी एक ही स्थान पर मिल सके। साथ ही आवेदन अपने जिले में ही हज फॉर्म प्राप्त कर वहां जमा करा सके।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.