पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 21 फार्मासिस्ट ड्रग स्टोर पर मिले अनुपस्थित

21 फार्मासिस्ट ड्रग स्टोर पर मिले अनुपस्थित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जयपुर। राजस्थान फार्मेसी काउंसिल ने 21 फार्मासिस्टों के निरीक्षण के दौरान कार्य स्थल पर अनुपस्थित पाए जाने पर 3 माह से लेकर एक साल तक रजिस्टर से नाम हटाया है। 21 में से 19 का छह माह, एक का तीन माह तथा एक का साल भर के लिए निलंबन किया है। निलंबन अवधि 15 जनवरी से प्रभावी हो गई है।

काउंसिल के रजिस्ट्रार दिनेश सचदेवा के अनुसार काउंसिल की कार्यकारिणी समिति की 7 अक्टूबर 2013 को आयोजित बैठक में फार्मासिस्टों के विरुद्ध औषधि विभाग के अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान अपने कार्य स्थलों पर अनुपस्थित मिले है।

फार्मेसी अधिनियम 1948 की धारा 6 (3) के तहत कार्रवाई करते हुए पंजीकरण निलंबन किया है। ड्रग स्टोर पर अनुपस्थित पाए गए ड्रग स्टोर में हनुमानगढ़ के 15, गंगानगर के तीन, अलवर, बीकानेर एवं धोलपुर का एक-एक शामिल है। राजस्थान फार्मेसी काउंसिल में करीबन 42 हजार 500 पंजीकृत फार्मासिस्ट है।

पंजीकरण संख्या: नाम : कार्य स्थल : निलंबन अवधि
6030 : हरभजन सिंह : मिड्ढा मेडिकोज शार्दुल शहर गंगानगर : 6 माह
8042: श्रवण कुमार बंगा : दशमेश मेडिकल स्टोर सुरेवाला हनुमानगढ़: 6 माह
9294: अनिल कुमार : दीप मेडिकल स्टोर नूकेरा हनुमानगढ़़ : 6 माह
10398: बग्गड़ सिंह घ् देवा मेडिकोज मिर्जेवाला श्रीगंगानगर: 6 माह
14570: मीनू गुघ्ता : शिवशक्ति मेडिकल स्टोर डबली वास हनुमानगढ़ : 6 माह
15041 : सचिन कुमार : बालाजी मेडिकोज पंडितावाली हनुमानगढ: 6 माह
15295: हेतराम: निकिता मेडिकोज किकरालिया हनुमानगढ़: 6 माह
16182: नरेन्द्र गहलोत : श्री तुलसी मेडिकल एंड जनरल स्टोर गंगाशहर बीकानेर: 6 माह
17054 : सुभाषचंद्र : आदर्श मेडिकल स्टोर भूकरका हनुमानगढ़ : 3 माह
17141 : संजय कुमार : गणपति मेडिकोज रावतसर हनुमानगढ़: 6 माह
19054 : आशीष कुमार घ् जय करणी माता मेडिकल एजेन्सी भादरा हनुमानगढ़ : 6 माह
20421: मंजीत सिंह : दुर्गा मेडिकल स्टोर रोडावाली हनुमानगढ़: 6 माह
20959: नितिन कुमार : न्यू राहुल मेडिकल स्टोर पीलीबंगा हनुमानगढ़: 6 माह
21712 : भोजराज: गोदारा मेडिकल स्टोर रोडावाली हनुमानगढ़ : 6 माह
21929: राजेश गोयल : न्यू पुन्याणी मेडिकल स्टोर श्रीगंगानगर : 6 माह
25985: रामकुमार: करणी मेडिकल स्टोर डबली पठान हनुमानगढ़: एक साल
26651 : भूपेन्द्र बाघेला: भूपेन्द्र मेडिकल स्टोर उंडेला रोड धोलपुर: 6 माह
28115: ज्योति गंगवानी: जय मां संतोषी मेडिकल स्टोर टिब्बी रोड हनुमानगढ़ टाउन: 6 माह
29615: सचिन कटारिया: जय अंबे मेडिकल स्टोर डबली हनुमानगढ़ : 6 माह
29737: शिल्पा गुघ्ता: बसेड़ा मेडिकोज गोलूवाला हनुमानगढ़ : 6 माह
33515: गौरव सैन: नीरज मेडिकल हॉल रामगंज अलवर: 6 माह