पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजयपुर। तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती के संशोधित परिणाम के बाद भर्ती से बाहर हुए चयनित अभ्यर्थियों का भाजपा के प्रदेश कार्यालय के बाहर चल रहा धरना लगातार तीसरे दिन बुधवार को जारी रहा। वे राज्य के 2743 शिक्षकों के समायोजन की मांग कर रहे हैं। शिक्षकों का कहना है कि जब तक सरकार से उन्हें कोई स्पष्ट आश्वासन नहीं मिल जाता, उनका धरना जारी रहेगा।
समिति के अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद ने कहा कि सरकार के साथ उनकी वार्ता चल रही है। देखते हैं सरकार उनकी समस्या का क्या समाधान निकालती है। उन्होंने कहा कि सरकार को उन्हें समायोजित करना होगा। वरना आंदोलन को तेज किया जाएगा।
गौरतलब है कि थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती के संशोधित परिणाम में 2743 शिक्षक बाहर हो गए थे। इनमें से बड़ी संख्या में शिक्षकों ने ज्वाइनिंग भी कर ली। लेकिन बाद में परिणाम से बाहर होने के कारण उन्हें नौकरी से हटाए जाने की संभावना बन गई है। ऐसे शिक्षक अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.