पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजयपुर। जयपुर डिस्कॉम (बिजली कंपनी) प्रबंधन ने सस्पेंड व आरोपी इंजीनियरों पर मेहरबानी करते हुए प्राइम पोस्टिंग दे दी। इससे अन्य इंजीनियरों में आक्रोश फैल गया है तथा उन्होंने आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।
जयपुर डिस्कॉम के सचिव (प्रशासन) बी. एल. गोयल ने आदेश जारी कर सस्पेंड चल रहे एईएन एन. के. सोनी को बहाल करते हुए जयपुर जिला सर्किल के पावटा सबडिवीजन में लगा दिया।
एईएन सोनी को 20 जनवरी को एक मामले में सस्पेंड कर दिया था। वहीं बिजली कनेक्शन के बदले रिश्वत प्रकरण में आरोपी बने एक्सईएन रामावतार सिंह कसाना को भी प्रमोशन की पोस्ट देते हुए करौली में विजिलेंस विंग का एक्सईएन लगाया है। साथ ही एईएन कसाना को अधीक्षण अभियंता का चार्ज दे दिया है। जबकि इस मामले में एक आरोपी एस. पी. शर्मा को पहले ही विजिलेंस विंग का अधीक्षण अभियंता बनाया हुआ है।
जाट को बनाया एक्सईएन डिवीजन प्रथम:
वहीं बिजली कंपनी ने जयपुर जिला सर्किल के डीडी-प्रथम का चार्ज एक्सईएन बी. एल. जाट को दिया है। जाट फिलहाल एमएंडपी विंग में एक्सईएन लगे हुए है। इसके साथ ही बिजली कंपनी सहायक अभियंता (एईएन) भी बदले गए है।
नंदकिशोर खटीक को एईएन तिजारा, रमेशकुमार जौनवाल को एईएन हरनावदाशाहजी, राधेश्याम मीणा को एईएन मनोहरथाना, प्रवीण रावल को एईएन (टेक्निकल ऑडिट), वी. के. गुप्ता को एईएन (आईआईटीएम), अलवर और प्रहलाद बैरवा को एईएन (ए-प्रथम) दौसा लगाया गया है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.