पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षक भर्ती प्रक्रिया पर जल्द निर्णय: सराफ!!!! जयपुर। राज्य में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू

शिक्षक भर्ती प्रक्रिया पर जल्द निर्णय: सराफ!!!! जयपुर। राज्य में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा आरपीएससी से कराएगी या नहीं इसके लिए राज्य सरकार शीघ्र ही निर्णय करने जा रही है। इस मामले में राज्य सरकार की ओर से एक उच्चस्तरीय कमेटी गठित की गई थी। इसकी रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंप दी गई है। शिक्षा मंत्री कालीचरण सराफ  ने बुधवार को विधानसभा में विपक्ष के मु य सचेतक गोविंदसिंह डोटासरा के प्रश्न के उत्तर में यह जानकारी दी। डोटासरा ने कहा कि जब रिपोर्ट आ गई है तो वे सदन में उसे पेश करें। इस पर कालीचरण ने कहा कि यह रिपोर्ट अभी उन्होंने देखी नहीं है। उसमें कई प्रावधान हैं, जिन पर विचार कर निर्णय किया जाएगा। इसके बाद डोटासरा ने पूछा कि संविदा पर लगे शिक्षकों को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जयपुर। राज्य में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा आरपीएससी से कराएगी या नहीं इसके लिए राज्य सरकार शीघ्र ही निर्णय करने जा रही है। इस मामले में राज्य सरकार की ओर से एक उच्चस्तरीय कमेटी गठित की गई थी। इसकी रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंप दी गई है।

शिक्षा मंत्री कालीचरण सराफ ने बुधवार को विधानसभा में विपक्ष के मुख्य सचेतक गोविंदसिंह डोटासरा के प्रश्न के उत्तर में यह जानकारी दी। डोटासरा ने कहा कि जब रिपोर्ट आ गई है तो वे सदन में उसे पेश करें। इस पर कालीचरण ने कहा कि यह रिपोर्ट अभी उन्होंने देखी नहीं है। उसमें कई प्रावधान हैं, जिन पर विचार कर निर्णय किया जाएगा।

इसके बाद डोटासरा ने पूछा कि संविदा पर लगे शिक्षकों को सरकार नियमित कर रही है अथवा नहीं। इसके जवाब में सराफ ने कहा कि इस संबंध में गठित कमेटी की रिपोर्ट आने पर फैसला किया जाएगा।