पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोडवेज की हालत खराब, पूर्व सरकार ने क्या किया: यूनुस खान

रोडवेज की हालत खराब, पूर्व सरकार ने क्या किया: यूनुस खान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जयपुर। राज्य में रोडवेज की बदतर हालत का मामला भी विधानसभा में खूब गूंजा। इस पर तो मंत्री यूनुस खान ने पूर्व सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में रोडवेज की हालत खराब है। 9177 ग्राम पंचायतों में से 5022 आज भी रोडवेज से वंचित हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री के जिले जोधपुर के बस स्टैंड तक की हालत खराब है। प्रदेश में रोडवेज के पास 8000 बसों का परमिट हैं, लेकिन बसें केवल 4600 ही हैं। जो हैं, उनमें भी ड्राइवर की कमी है। ऐसी स्थिति में 2484 ग्राम पंचायतों में पीपीपी मॉडल पर बस स्टैंड बनाए जाएंगे। जहां छोटी-बडी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। ड्राइवर भर्ती की परीक्षा ली गई थी, जिसका परिणाम 14 फरवरी को आना है। इसके बाद इन पदों को भरा जाएगा।