पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजयपुर। जातिगत आरक्षण के विरोध में जागो पार्टी की ओर से बुधवार को हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया। हजारों की संख्या में स्टूडेंट्स ने जातिगत आरक्षण के विरोध में हस्ताक्षर किए। आरक्षण के विरोध में छात्रों और लोगों ने अपने अलग-अलग विचार लिखे। यह अभियान पिछले सात दिन से शहर की विभिन्न कॉलेजों में चल रहा है। बुधवार को यूनिवर्सिटी गेट पर समापन हुआ।
हस्ताक्षर के दौरान गेट पर छात्रों की भारी संख्या में भीड़ रही। इससे ट्रैफिक अस्त व्यस्त हो गया। लोगों को आने-जाने में परेशानी हुई। आधा घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैफिक सुचारू रूप से चालू किया।
पार्टी के प्रदेश सचिव अनिल शर्मा ने बताया कि सात दिन तक चले जातिगत आरक्षण के विरोध में हस्ताक्षर अभियान के संबंध में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को ज्ञापन दिया जाएगा। ज्ञापन में हस्ताक्षर किए गए पोस्टरों को सौंपा जाएगा और मुख्यमंत्री से आरक्षण समाप्त करने के लिए चिट्ठी लिखने की मांग की जाएगी। अभियान 22 जनवरी से चलाया जा रहा था।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.