पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दसवीं बोर्ड परीक्षा के रोल नंबर बोर्ड की वेबसाइट पर जारी

दसवीं बोर्ड परीक्षा के रोल नंबर बोर्ड की वेबसाइट पर जारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जयपुर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने बुधवार को दसवीं बोर्ड परीक्षा 2014 के परीक्षार्थियों के रोल नंबर अपनी वेबसाइट पर जारी किए हैं। बोर्ड के सचिव अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि परीक्षार्थी को अपना रोल नंबर जानने के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर रोल नंबर, एग्जाम-2014 के लिंक पर परीक्षा का चयन करना होगा। फिर जिला, स्वयं का नाम और माता-पिता का नाम दर्ज करना होगा। इसके पश्चात स्क्रीन पर परीक्षार्थी का रोल नंबर, परीक्षार्थी का नाम, उसके माता-पिता का नाम, परीक्षार्थी हेतु चयनित विषय की सूचना प्रदर्शित होगी।

यदि परीक्षार्थी को अपने नाम, माता-पिता के नाम अथवा विषयों में कोई त्रुटि नजर आती है तो नियमित परीक्षार्थी संस्था प्रधान के माध्यम से बोर्ड को सूचित कर सकता है। स्वयंपाठी परीक्षार्थी त्रुटि सुधार के लिए आवश्यक मूल प्रमाण-पत्रों के साथ सीधे बोर्ड को सूचित कर सकते है।

बोर्ड की वर्ष 2014 की सैकण्डरी की परीक्षा में कुल 11 लाख 41 हजार 572 परीक्षार्थी पंजीकृत किये गये है। इस परीक्षा के लिये कुल 11,29,350 परीक्षार्थी नियमित और 12,222 परीक्षार्थी स्वयंपाठी के रूप में पंजीकृत किये गये है। इनमें बालिकाएं 4,62,019 और 6,79,553 बालक है।