पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजयपुर। एक्सप्रेस हाइवे पर 14 नंबर रोड के पास सरियों से भरे ट्रकों को लूटने वाले गिरोह का खुलासा कर तीन बदमाशों को मुरलीपुरा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
एडिशनल पुलिस कमिश्नर विपिन कुमार पांडेय ने बताया कि महादेव नगर, जोडला पावर हाउस सीकर रोड निवासी गिरफ्तार आरोपी मुकेश सैनी कारोडिया (21) है। जबकि दूसरा आरोपी ममलेश्वर कौशिक उर्फ अर्जुन (19) निवासी गणपति नगर, नीमकाथाना, सीकर और गणेश नगर प्रथम, चौधरी कॉलोनी हरमाड़ा निवासी अनिल कुमार चौधरी उर्फ जालिम डोन (18) है।
ये लोग पिछले काफी दिनों से रोड नंबर 14 के आसपास किराए से कमरा लेकर रह रहे है। उनके गिरोह के संपर्क में सीकर के बदमाश भी है। जिनकी मदद से ये तीनों सीकर रोड पर ड्राइवर व खलासी से मारपीट कर ट्रकों को लूटकर भाग निकलते है। मुकेश सैनी के कब्जे से लूटा गया एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। जो कि उसने एक ट्रक ड्राइवर का था। पिछले करीब दो माह से ये लोग लूटपाट की वारदातें कर रहे थे।
हाइवे पर सुनसान जगह पर बदमाश छिप जाते है। इसके बाद हाइवे पर ट्रक खड़ों में ड्राइवर व खलासी को सोता देखकर ये बदमाश इन्हें बंधक बनाकर मारपीट करते है और फिर किसी सुनसान स्थान पर ड्राइवर को छोड़कर भाग जाते है और लूटे गए ट्रकों के सामान को बेच देते है।
आरोपियों को पकडऩे के लिए डीसीपी पश्चिम कैलाशचंद्र विश्नोई के निर्देशन में गठित पुलिस टीम का नेतृत्व थानाप्रभारी ओमप्रकाश किलानियां कर रहे थे। जिसमें जिला पश्चिम एवं क्राइम ब्रांच के उपनिरीक्षक लिखमाराम, कानिस्टेबल सुरेंद्र सिंह, उदयसिंह, रतनदीप बापट, फूलचंद सिंह, रामसिंह व जगदीश को सौंपा गया था।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.