पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

००००

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। हजारों रोगों का इलाज स्ट्रॉबेरी में छुपा है। अब इसी स्ट्रॉबेरी की खेती राजस्‍थान में भी होगी। स्ट्रॉबेरी न सिर्फ डायबिटीज वालों के लिए रामबाण है बल्‍िक शरीर की क्षमता बढ़ाने के लिए भी इसका यूज किया जा सकता है।
स्ट्रॉबेरी में विटामिन-सी की अधिकता होती है, जिस वजह से शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता की बढ़ोतरी होती है। इसके साथ ही यह शरीर को संक्रमण से लड़ने में भी मदद करती है। स्ट्रॉबेरी दिल के लिए भी बड़ी फ़ायदेमंद होती है। यह कॉलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने में मदद करती है।
यह फल कॉन्स्टीपेशन और डायबिटीज़ से लड़ने में भी सहायक है। इसमें पाया जाने वाल फाइबर ख़ून में शुगर की मात्रा को नियंत्रित करने का काम करता है। स्ट्रॉबेरी में एंटीऑक्सीडेंट्स की अधिकता होने की वजह से यह कैंसर जैसे रोगों के लिए भी रामबाण है।
गर्भवती महिला और गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए भी यह फायदेमंद होता है। इसमें पाया जाने वाल तत्व बच्चों के मस्तिष्क, चेहरे और रीढ़ की हड्डी को विकसित करने में अहम भूमिका निभाता है।
आगे की स्लाइड्स में पढ़ें राजस्थान में कहां और कैसे होगी स्ट्रॉबेरी की खेती...
नोट: सभी तस्वीरें सांकेतिक हैं